Mon. May 20th, 2024

जिले के सात थानों में नए थानाध्यक्ष का हुआ पदस्थापन

Share this News

पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे के अंदर योगदान देने का दिया निर्देश

रिपोर्ट-रितेश हन्नी

_महिषी, बनगांव, बिहरा, नवहट्टा, सोनवर्षा कचहरी, सिमरीबख्तियारपुर, महिला थाना, एससी एसटी थाना में नए थानाध्यक्ष बनाये गए_

सहरसा – कोरोना महामारी के बीच सहरसा जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई विभाग में स्थानांतरण का दौर जारी है। इसी क्रम में जिले के सात थानों में नए थानाध्यक्ष को पदस्थापित किया है। पुअनि राजेश कुमार को महिषी थानाध्यक्ष, पुअनि सरोज कुमार को बनगांव थानाध्यक्ष, पुअनि ज्वाला प्रसाद चौपाल को एससीएसटी थानाध्यक्ष, पुअनि प्रेमलता भूपाश्री को महिला थानाध्यक्ष, पुअनि परशुराम दास को पुलिस शिविर प्रभारी पस्तपार, पुअनि प्रमोद झा को बिहरा थानाध्यक्ष, पुअनि महेश कुमार रजक को नवहट्टा थानाध्यक्ष व पुअनि ज्ञानानंद अमरेन्द्र को सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पुअनि ब्रजेश कुमार चौहान को पुलिस केन्द्र से सिमरीबख्तियारपुर थाना में पदस्थापित किया गया है। एसपी राकेश कुमार ने जिलादेश जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर अपने अपने नये पदस्थापन प्रतिष्ठान में योगदान देने का निर्देश दिया है।