Mon. Apr 29th, 2024

चीन में हंतावायरस से हड़कंप, जानें कितना खतरनाक और कैसे बचें?

Share this News

वर्ष 1950 की शुरुआत में कोरिया में अमेरिका के करीब 3 हजार सैनिक एक रहस्यमयी बीमारी का शिकार हो गए थे। 10 से 15 फीसदी सैनिकों की मौत हो गई थी। उसी दौरान पता चला था कि हंतावायरस संक्रामक रोक है यानी एक-दूसरे में फैलता है। करीब दो दशक बाद पता चला कि हंतावायरस चूहे से फैलता है। अभी चीन में हंतावायरस से एक मौत के बाद हड़कंप मच गया है।

सांकेतिक तस्वीर

1993 में हंतावायरस संक्रमण का मामला अमेरिका में सामने आया था। यह बीमारी चूहे से फैली थी। चूहे ने खाने की चीज या कुछ और चीजें कुतर कर गिरा दी थी। उसके संपर्क में आने पर मरीजों में हंतावायरस का संक्रमण हो गया। वैसे हंतावायरस संक्रमण के मामले बहुत कम आते हैं और इतने खतरनाक नहीं होते हैं। इसमें भी फ्लू जैसे लक्षण और सांस लेने में दिक्कत का मामला सामने आया था। आइए जानते हैं कि यह वायरस क्या होता है, कैसे फैलता है और इससे कैसे बचा जा सकता है…

हंतावायरस बीमारी क्या है?

हंतावायरस बीमारी हंतावायरस से फैलती है जो रोडेंट्स यानी गिलहरी, चूहे आदि में पाए जाते हैं। यानी हंतावायरस बीमारी चूहे से इंसान में फैलती है। यह व्यक्ति में सांस संबंधित समस्या पैदा करता है।
कौन इससे संक्रमित हो सकता है?
यह बीमारी चूहे या गिलहरी से डायरेक्ट नहीं फैलती है बल्कि उसके संपर्क में कोई चीज आई और इंसान ने अनजाने में उसे छू लिया या उसके संपर्क में आ गया तो वह संक्रमित हो जाता है। कई बार चूहे चीजों को कुतर-कुतर कर गिरा देते हैं और कोई उसके संपर्क में आ जाए, या चूहे के मल-मूत्र के संपर्क में आ जाए या फिर संक्रमित चूहा या गिलहरी किसी सामान पर बैठा और इंसान ने उसे छू दिया या किसी तरह उसके संपर्क में आ गया तो बीमारी इंसान में भी फैल जाती है। अगर कोई चूहा या गिलहरी संक्रमित है