Thu. May 16th, 2024

स्पेन की राजकुमारी की कोरोना वायरस से मौत

Share this News

शाही परिवार की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वे 86 साल की थीं। वायरस के कारण जान गंवाने वाली शाही खानदान की पहली सदस्य हैं।

पीपुल्स मैग्जीन के अनुसार राजकुमारी मारिया का जन्म 28 जुलाई, 1933 को हुआ था। उन्होंने फ्रांस में पढ़ाई की और मैड्रिड के कॉम्प्लूटेंस यूनिवर्सिटी में ‘सोरबोन के साथ-साथ समाजशास्त्र की प्रोफेसर बनीं। वह अपने मुखर विचारों और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं। जिसकी वजह से उनका उपनाम ‘रेड प्रिंसेस’ पड़ा।

मैड्रिड में शुक्रवार को राजकुमारी का अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव होने वाले राजघराने के पहले सदस्य बन गए हैं। उनकी इस हफ्ते जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। क्लेरेंस हाउस ने बुधवार सुबह जारी एक बयान में इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा, ‘वेल्स के राजकुमार (प्रिंस चार्ल्स) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’