Thu. Mar 28th, 2024

अबू धाबी में आयोजित “होली बिराज मां संपन्न

Share this News

अबू धाबी में आयोजित “होली बिराज मां संपन्न

BBJ – NEWS 

बिहार; सारण – अवधूत इवेंट्स द्वारा अबू धाबी सिटी गोल्फ क्लब, अबू धाबी में आयोजित “होली बिराज मां 2023” लाखों लोगों के उल्लेखनीय मील के पत्थर साबित हुआ और लाखों लोगों तक पहुंच गया- भारत के राज्यों के अलावा नेपाल ,श्रीलंका ,बांग्लादेश से हज़ारों की संख्या में संस्कृति प्रिये लोगो ने जबरदस्त होली मनाया। संयुक्त अरब अमीरात में बिहार झारखंड और पूर्वांचल की संस्कृति के पहचान बनाये रखने की प्रतिबद्ध संस्था बिहार समाज अबुधाबी के सदस्यों ने आर जे विवेक ,डी जे रूडी ,डी जे अनिरुद्ध के भोजपुरी गाने पे जम के नाचा ,गाया और होली खेला। भोजपुरी गाने पे बिहार के साथ साथ सभी राज्यों लोगों ने जम के आनंद उठाया और ठुमके लगायें। प्रियंका प्रसाद को डांस के लिए विशेष सम्मान मिला ,वही बिहार समाज अबुधाबी के संथापक सदस्य कुमार दिवाकर प्रसाद ने कहा की उम्दा भोजपुरी गाने का लुफ्त हर जगह उठाया जा सकता हैं । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अबुधाबी मंदिर के डायरेक्टर श्री प्रणव देशाई थे साथ ही गिनीज बुक दर्ज आर्ट एंड क्राफ्ट के निदेशक श्री अनिल केजीवाल ने भी मंच की शोभा बढ़ाई वही संयुक्त अरब

अमीरात की दवा की चेन लाइफ फार्मेसी ने दोनों अतिथियों को सम्मानित किया। अवधूत इवेंट्स की निदेशक विध्या चौधरी ने कई राज्यों के लोगों एक साथ लाकर रेन डांस में एक साथ नचा के इतिहास बनाने का एक अद्भुत अनुभव कराया। होली रंगों, दोस्ती और सद्भाव का एक भव्य और अनूठा त्योहार है। भले ही यह एक भारतीय त्योहार है, यह कई अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों को आकर्षित करता है। पटना निवासी अमृता सिंह ने महिला नृत्य प्रत्योगिता में और दरभंगा निवासी संजीव मिश्रा ने पुरुष नृत्य प्रत्योगिता में जीत दर्ज की। कार्यक्रम में इंडिया बाई नेचर ,छप्पनभोग ,कैफ़े एग्गक्लूसिव आदि रेस्टॉरंटो ने लोगों को मनपसंद भोजन उपलब्ध कराया और किरनावाला के रंग गुलाल उपलब्ध कराया

बिहार समाज के लोगों बिहार समाज की टीशर्ट पहन कर बिहार के प्रति अपना प्यार दिखाया। बिहार समाज के तरफ से भावना प्रसाद ,कैप्टेन प्रशांत ,प्रवीण कुमार ,मनीष गुप्ता ,कुमार विभाकर प्रसाद ,सत्येंद्र नाथ गुप्ता ,कुमार अभिषेक सिंह ,अमृता सिंह ,नीलम झा ,दिवाकर प्रसाद ,गोपाल कृष्णा ,प्रियंका सिंह ,प्रवीण कुमार ,प्रियंका प्रसाद,राजू शाही विवेक तिवारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।