Tue. Apr 30th, 2024

गुरुवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.03, सूर्यास्त 06.41, ऋतु- ग्रीष्म
चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, गुरुवार, 18 अप्रैल, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में सफलता हासिल होगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य उतत्म रहेगा। पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल रह सकता है। किसी वाद-विवाद में ना पड़े। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। काम में सावधानी बरतें। सलाह लेकर काम करें और सोच-समझकर निवेश करें। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। खान-पान में संयम बरतें।
वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यो के पीछे अधिक खर्च हो सकता है। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा, जिससे परिवार में वातावरण खुशहाल होगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र के कार्यों में लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। मान और सम्मान प्राप्त होगा। मानसिक शांति रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने मौज-मस्ती करने जा सकते हैं। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। लेन-देन में बचें।
कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थता का महसूस करेंगे। क्रोध से बचें, वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं। दोपहर बाद शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। किसी के साथ वाद-विवाद न करें। कार्य विस्तार और आर्थिक प्लानिंग कर सकते हैं। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार तथा कारोबार के क्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। अधिक मेहनत करने पर फल मिलेगा। अधिक कार्य की वजह से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। शेयर-सट्टे में पसे लगाने से नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता रहेगी, जिससे कार्य अच्छे होंगे। प्रॉपर्टी के मामले में सावधानी बरतें। किसी विवाद में ना पड़ें। मानसिक तनाव हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सोच समझकर बोलें, वरना किसी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों से मन विचलित बनेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक में सुख और संतोष का अनुभव होगा। अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में व्यस्त रहेंगे तथा उससे लाभ भी होगा। अधिक लोगों के साथ मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दु:खी होगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। यात्रा पर जाने से बचें।
धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्योदय होने के योग बन रहे हैं। व्यापार-धंधे में प्रगति होगी और आर्थिक लाभ प्राप्ति की संभावना है। कार्य के लिए अधिक भागदौड़ रहने से शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रियजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। नौकरी-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। यात्रा की संभावना है। खान-पान में सतर्कता बरतें।
मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, वरना वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जलाशय और जमीन-जायदाद के दस्तावेजों से दूर रहें। मानसिक अस्वस्थता हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष की ओर से चिंतित रहेंगे।
कुंभ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से समृद्धता आएगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दांपत्य जीवन का आनंद उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता की ओर जा सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।
मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अधिक धन खर्च होने से मन व्यग्र रहेगा। वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान सुख मिलेगा। पैसे की लेन-देन में सावधानी बरतें। जरूरी दस्तावेजों के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। आर्थिक विषयों में संभलकर रहें। यात्रा लाभदायक रहेगी।