Tue. Apr 30th, 2024

बुधवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 05.48, सूर्यास्त 06.47, ऋतु- ग्रीष्म
वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी, बुधवार, 01 मई, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन आर्थिकओं योजना को लागू करने के लिए अच्छा है। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म होंगी और जिंदगी सही दिशा की ओर मोड़ लेगी। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा स्वजनों से मुलाकात होगी। परिवार का वातावरण सुखमय रहेगा। परिजनों के साथ समय आनंद में व्यतीत होगा। क्रोध पर संयम रखकर विवाद से बच सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबाल में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग हैं। सहकर्मियों और अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम आपको लाभ दिला सकता है। शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और पठन- लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी। परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। दुविधा में उलझ सकते हैं, जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। कठिन परिश्रम और वैचारिक उलझनों के कारण मानसिक व शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। हालांकि, नजरिया बदलकर और सोच-समझकर काम को आगे बढ़ाएंगे, तो सफलता भी मिलेगी। इसके लिए अनुभव की आवश्यकता होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में विवाद होने की संभावना रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।
कर्क राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। नये कार्यों की शुरुआत लाभदायक रहेगी। मित्रों एवं स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। दोस्तों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति के साथ होने से आप आनंदित रहेंगे। छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन मुश्किलों से लडऩे के अपने स्वभाव से समस्याएं हल होंगी।
सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से तनाव में रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख शांति से दिन व्यतीत होगा और उनका भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ संपर्क और व्यवहार लाभदायक साबित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। खुद का शांत रखना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।
कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा और वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी, लेकिन सरकारी काम निकालवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों से विवाद होने की संभावना रहेगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी काम की स्वीकृति नहीं मिलने से गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। वाक्पटुता और मीठी वाणी से अपने काम में सफल हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखना होगा।
तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार ठंडा रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है। परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन व्यवहार में आपको संयमित रहना पड़ेगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। वाणी की शिथिलता उग्र तकरार करा सकती है। परिजनों से अनबन हो सकती है। मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में लाभ प्राप्ति और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी और उनसे व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बन सकते हैं। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात, प्रवास का आयोजन करेंगे। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्नेहीजनों एवं मित्रों की तरफ से सौगात मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा और परिश्रम से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार में वृद्धि और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास होने की संभावना रहेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों से लाभ होने की संभावना है। हालांकि, परिजनों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें। शांत रहने से रिश्तों को अधिक मजबूत बना सकते हैं।
मकर राशि :- आज का दिन अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिश्रित फलदायी रहेगा। कारोबाल में लाभ रहेगा, लेकिन खर्च बढऩे से तनाव में रह सकते हैं। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे और उन्हें अपनाएंगे। सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का परिचय देंगे। फिर भी मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
कुंभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना रहेगी। सोच-समझकर निवेश करना लाभदायक रहेगा। अफवाहों से बचना होगा। अनैतिक कामों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा। खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, जिससे मन व्याकुल रहने की संभावना है।
मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधे में अच्छा लाभ मिल सकता है। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। गुस्से पर काबू और वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं और परिजनों के साथ भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों-मित्रों के साथ मांगिलक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।