जापान और चीन के बीच उच्चस्तरीय आर्थिक वार्ता शुरू

Share this News

तोक्यो, 16 अप्रैल (हि.स.)। जापानी प्रधानमंत्री के अमेरिकी दौरे से पहले सोमवार को चीन और जापान के बीच करीब आठ साल बाद उच्चस्तरीय आर्थिक वार्ता हुई है। यह दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार के संकेत हैं। विदित हो कि साल 2010 के बाद पहली बार ऐसी वार्ता तोक्यो में हो रही है। चीन की ओर से विदेश मंत्री वांग यी ने अगुवाई की। साल 2009 के बाद किसी चीनी विदेश मंत्री की यह पहली जापानी दौरा भी है।