

रिपोर्ट अभिषेक कुमार
सारण-गड़खा में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।जिसमें मुख्य रुप से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं केंद्र सरकार में शामिल केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह को बधाई व शुभकामना दी गई। कोरोना काल में जदयू के दो साथियों मो हामिद अंसारी और परमेश्वर शाह की मौत पर कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रख दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई।बैठक में बिहार सरकार के विगत 16 वर्षों के किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी 13 अगस्त को पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी के जदयू में शामिल होने की खबर पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखकर मिलन समारोह में शामिल होने पर विचार व्यक्त किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने कियाम बैठक में मुख्य रूप से विजेन्द्र सिंह प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ जुनैद आलम सोहाग सिंह मृत्युंजय हिमांशु अविनाश कुमार मंटू काजुद्दीन हरेंद्र सिंह इम्तियाज परवेज महफूज आलम शैलेंद्र सिंह देवब्रत सिंह विश्वनाथ महतो संजय कुमार उमेश चंदन मोहम्मद अली आदित्य कुमार चांद मोहम्मद आदि लोग उपस्थित हुए।वही जद यू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को बनने पर पार्टी के कई लोगो ने बधाई दी है।जद यू के वरिष्ठ नेता वैधनाथ प्रसाद सिंह विकल ने कहा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बनने से पार्टी और मजबूत होगा संगठन को भी और मजबूती मिलेगी। हम सभी जद यू के कार्यकर्ता उनके नेतृत्व मे और मजबूती से संगठन को मजबूत करते हुए राज्य सरकार द्रारा चलाये जा रहे योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। बधाई देने वालो मे जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा खेल प्रकोष्ठ के सारण संसदीय क्षेत्र के प्रभारी श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पिन्टू सिंह दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पन्नालाल राम पवन सिंह अविनाश सिंह राजीव रंजन सिंह श्रवण राय आदि सामिल है